
वैसे तो हंसने-हंसाने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती लेकिन हंसने के लिए कोई वजह भी होनी चाहिए। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आये हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो भोजपुरी के एक सुपरस्टार ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर साझा किया हैं।
इसे भी पढ़े: निरहुआ की ‘लल्लू की लैला’ का महूर्त…. वहां मौजूद पवन सिंह का वीडियो वायरल
जी हां दोस्तों हाल ही में भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया हैं जो काफी फनी हैं जिसे देखने पर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। साथ ही लिखा “हा हा हा।।। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे। और हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है।”
इसे भी पढ़े: शुभी शर्मा के साथ खलनायक संजय पांडे……. ‘बंधन प्यार के’ की शूटिंग शुरू
इस वीडियो कुछ लोग अलग – अलग गानो पर एक नये अंदाज में स्टेज पर फनी डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने पर आपको पता लगेगा की हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं साथ ही इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। जिस तरह अच्छी हवा अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
भोजपुरी के एक्शन स्टार यश कुमार वैसे भी इंडस्ट्री मे अपने अलग अलग एक्शन भरे कारनामों के लिए भी जाने जातें हैं। यश कुमार ने इच्छादारी, हिरों गमच्छावाला, लागी तोहसे लगन, कसम पैदा करने वाली की जैसी सुपरहिट फिल्मो में काम करके आज अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। फिल्मो में वो जिस तरह का अभिनय करते है वो बाकी भोजपुरी फिल्मों से हटकर होता हैं।