
कुछ समय पहले ही वरुण और अनुष्का का देशी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीर को ध्यान से देखा जाए तो इसमें वरुण धवन शर्ट पेंट पहने मूछ रखे हुए नजर आए, वहीं अनुष्का फ्लोरल डिजाईन वाली साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर दोनों एक देसी कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। ख़ास बात यह हैं की इसकी जानकारी भी वरुण धवन और अनुष्का ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।
यह भी पढ़े: दिलीप कुमार का हालचाल जानने उनके घर पहुंंचे शाहरुख़ खान, देखे तस्वीर
दरअसल फिल्म ‘सुई धागा’ को लेकर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश में शूट कर रहे हैं। आपको याद होगा की इससे पहले भी इस फिल्म की तस्वीर अनुष्का ने जनवरी में शेयर की थी, जिसमें वो कढ़ाई करते नजर आ रही थीं। इसके आलावा वरुण ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सिलाई करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। और अब दोनों ने मिलकर फिल्म के सेट से ये मजेदार फोटो सांझा की हैं।
यह भी पढ़े: Happy Hug Day: जादू की झप्पी से प्रॉमिस देने तक….. इनकी मस्ती जारी
इसके साथ ही वरुण और अनुष्का का नया लुक रिविल किया गया है। वरुण ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। दोनों ही देसी अवतार में नज़र आ रहे हैं। वरुण ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया है- ‘मौजी और ममता से मिलिए 28 सितंबर को।’
EXCLUSIVE
मौजी और ममता से मिलिए २८ सितम्बर को| #SuiDhaagaFirstLook #SuiDhaaga @yrf @SuiDhaagaFilm @AnushkaSharma #madeinindia pic.twitter.com/r5b10P7T06— Varun Dhawan (@Varun_dvn) February 12, 2018
फिलहाल फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। इसमें पहली बार वरुण और अनुष्का साथ काम कर रहे हैं। यशराज बैनर तले बनने जा रही यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।