
आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के पर्व को शिव और देवी पार्वती के शुभ-विवाह के अवसर पर मनाया जाता है। शिवरात्रि का यह महापर्व न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। आज के दिन भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह है। भगवान शिव को भोले शंकर भी कहा जाता है और ऐसा उनके भोलेपन की वजह से कहा जाता है।
अभी पढ़े: ‘दुलहिन गंगा पार के’ जल्द होगी रिलीज…… काजल राघवानी ने शुरू की डबिंग
देखा जाए तो भगवान शिव का जिक्र भोजपुरी की फिल्मों में भी जमकर सुनने को मिलता है। कई फिल्मों में तो शिवरात्रि का जिक्र भी आया है और भगवान शिव के चमत्कार भी देखने को मिले हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी इस दिन एक खास संदेश फैंस के बीच सांझा किया हैं। बता दे ऐसे कई सन्देश सोशल मिडिया के माध्यम से आज जोरो शोरो से भेजे जाएंगे।
अभी पढ़े: रानी चटर्जी स्टारर ‘रानी वेड्स राजा’ का नया लुक आउट…… शादी की तस्वीर वायरल
दरअसल खेसारी लाल यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक खास संदेश के रूप में अपने सभी चाहने वालों के लिए ढेर सारी शुभकामनाऐं भेजी हैं।
इस तस्वीर के जरिये खेसारी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाए दे रहे हैं। भोले बाबा आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। हर हर महादेव।
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने शिव शंकर बम भोले के ऊपर दर्शाया गया भजन भी इसके साथ सांझा किया हैं। इसके लिए उन्होंने इसका लिंक कैप्शन बॉक्स में लिखा हैं। फिल्मों की बात करे तो शिवशंकर के जुडी फिल्मो में खेसारी की नागदेव और डमरू जैसे काफी फिल्में सिल्वर परदे पर जल्द दस्तक देने वाली हैं।