
होली का मौका हो भोजपुरी सितारे कुछ ना करे इस बार सभी स्टार्स एक साथ होली का जश्न बड़े धूम धाम से मनाते हुये नजर आने वाले हैं। भोजपुरी क्षेत्र का सबसे बड़ा हर्ष, उल्लास और उमंग के पर्व पर, फ़िल्मी सितारों के संग, फगुआ, 2018 जल्द ही बिग गंगा होली के पर्व पर प्रसारित होने वाला हैं।
यह भी पढ़े: रवि किशन ने खोला श्रीदेवी की ज़िंदगी से जुड़ा ये राज़ ….. कहा श्री देवी के साथ..
होली के मौके पर भोजपुरी के सभी स्टार्स बिग गंगा चैनल पर दर्शको का मनोरंजन करते नजर आने वाली हैं। इस कार्यक्रम में सभी एक्टर्स धमाल मचाने वाले हैं और अपने – अपने होली के गीत से दर्शको को झूमने पर मजबूर कर देंगे। इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव, शुभी शर्मा, आम्रपाली दुबे और रवि किशन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़े: बॉर्डर के एक्शन सीक्वेंस की तैयारी में जुटी पूरी टीम….. अभिनेता ने शेयर की तस्वीर
बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी होली के अवसर पर ‘फगुआ, 2018’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे भोजपुरी के सभी कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देते नजर आने वाले हैं और दर्शकों को अपने लोक गीत से मनोरंजित करने वाले हैं। इसका प्रसारण बिग गंगा पर शाम 7 बजे किया जायेगा।
इसकी सूचना देते हुए हाली में शुभी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे फगुआ 2018 कार्यक्रम की एक छोटी झलख देखने को मिल रही हैं। वीडियो में शुभी शर्मा के साथ भोजपुरी के नामचीन कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देते हुए नजर आ रहे हैं और होली के मौके पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
बिग गंगा बिहार, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के सामाजिक संस्कृतिकरण की पकड़ को सालों से बनाए हुए है। अपने विविध सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमों के ज़रिये बिग गंगा हमेशा से इस क्षेत्र की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया है। इस चैनल पर दिखाये जाने वाले कंटेंट हमेशा पारिवारिक माहौल को बनाए रखने में सफल रहा है।