
भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी फिल्म के जरिये एक नया रिकॉर्ड कायम किये हैं। जी हाँ, बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा चुकी निरहुआ की ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म सिपाही को यू ट्यूब पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। मात्र कुछ दिनों में पूरी फिल्म को दो करोड़ व्यूज मिले, जो की वाकई अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़े: तो ये हैं मोनालिसा के चेहरे की मुस्कुराहट का राज….. जानने के लिए अभी पढ़े!!!
दिनेश लाल यादव निरहुआ के स्टारडम और उनके फैंस की दीवानगी का आलम यह है कि डीजिटल प्लेटफार्म पर भी उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा सर्वोपरि रखते हैं। इतनी बड़ी उपलब्धि से भोजपुरी सिने जगत के लिए यह खबर सोने पर सुहागा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस कर्मी के जीवन संघर्ष के ऊपर बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
यह भी पढ़े: Trailer Alert: रिलीज़ हुआ ‘चिंटू’ की एक्शन फिल्म का ट्रेलर
निरहुआ -आम्रपाली की जोड़ी में जो फिल्म आती हैं, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच जाती हैं। वे एक दूसरे के लिए हमेशा लकी साबित होते रहे हैं। बहरहाल इस सफलता को लेकर फिल्म सिपाही की टीम के सभी लोग उत्साहित हैं। इतना ही नहीं बल्कि निरहुआ और आम्रपाली ने अपने इंस्टा अकॉउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सभी फैंस को तहे दिल से शुक्रिया कहा।
निरहुआ और आम्रपाली की ये फिल्म यू-ट्यूब पर छा गई और इसे देखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। दोनों की जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि फ़रवरी में ही फिल्म ने 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।