
भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह को दिल्ली में आयोजित 10 वे विश्व भोजपुरी सम्मेलन डांसिंग क्वीन के सम्मान से सम्मानित किया हैं यह सम्मान उन्हें एक दशक से भोजपुरी सिने जगत उनके द्वारा मनोरंजन के रूप में दिये गये योगदान के लिए दिया गया है। इस सम्मान से सीमा सिंह काफी खुश हैं और अब तक कई अवार्ड व सम्मान उन्होंने अपने नाम करे है।
अभी पढ़े: गौरव झा की फिल्म “कहर” का ट्रेलर आउट, दिखे अनोखे अंदाज में
यह सम्मेलन पिछले दस वर्षों से किया जा रहा है। इस बार पूर्वांचल एकता मंच द्वारा भोजपुरी विरासत, संस्कृति, भोजपुरिया माटी की महक को देश-विदेश पहुंचाने के लिए यह दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अध्यक्ष शिवजी सिंह, राष्ट्रीय सचिव (मीडिया प्रचार प्रसार) कुलदीप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश सिंह हैं।
अभी पढ़े: निरहुआ सीरीज की इस फिल्म ने मचाया यूट्यूब पर धमाल, 5 करोड़ लोगों ने देखा
हाल में सीमा सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) इस समारोह की एक फोटो अपलोड की हैं जिसमे वो कुछ अध्यक्ष मेंबरों के बीच सम्मान पाकर काफी खुश दिखाई दे रही हैं और उनके हाथ में डांसिंग क्वीन ट्रॉफी हैं। इस समारोह में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सुप्रसिद्ध लोकगायक भरत शर्मा व्यास , गोपाल राय , गायक अभिनेता यश कुमार, गायिका निशा पांडे ने अपनी मधुर आवाज से दर्शको का मन मोह लिया ।
इस सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: पवन सिंह,सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:अंजना सिंह, सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक: कानू मुखर्जी, डांसिंग क्वीन:सीमा सिंह, सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक अभिनेता: अरविंद अकेला कल्लू, सर्वश्रेष्ठ निर्माता: अभय सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री:निधि झा, भोजपुरी महानायक सम्मान: कुणाल सिंह, सर्वश्रेष्ठ पी आर ओ: उदय भगत सर्वश्रेष्ठ एक्शन अभिनेता: यश कुमार।