
नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म कहर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं जिसे महज कुछ ही घंटो में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला हैं। और दर्शको द्वारा सोशल साईट्स पर ट्रेलर खूब शेयर किया जा रहा हैं।इससे पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया जा चूका हैं जिसमे अभिनेता गौरव झा रुद्ध रूप दिखाई दिए हैं।
यह भी पढ़े: पवन सिंह और काजल राघवानी का नया धमाका
इस फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य का भरपूर मिश्रण हैं जो दर्शको का मनोरंजन करने वाली हैं। वही फिल्म में हॉट अभिनेत्री मोनालिसा भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आएगी। कहर का ट्रेलर देखने पर पता चलता हैं की यह एक अलग ही तरह की कहानी पर फिल्म बनी जो पहले भोजपुरी सिनेमा में नहीं बनी हैं।
यह भी पढ़े: प्रदीप पांडे की फिल्म 20 अप्रैल को होगी सिनेमाघर में
ट्रेलर की बात की जाये तो इसके शुरुआत में ही गौरव झा मारधाड़ व एक्शन करते नजर आ रहे है और साथ ही एक लव स्टोरी चल रही हैं तब उनका झगड़ा कॉलेज में कुछ गुंडो से होता हैं। यह बात इतनी बढ़ जाती हैं की यह एक युद्ध का रूप ले लेती हैं और गौरव झा खून के बदला खून से लेते है। लेकिन इस दौरान उन्हें कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
फिल्म में गौरव झा के अलावा मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं।कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।