फिल्म सरकायलो खटिया जाड़ा लगे, 20 अप्रैल से सिनेमाघरो में

0
58
sarkayalo takiya jada lage movie trailer

sarkayalo takiya jada lage movie trailer

भोजपुरी के सुपरस्टार अरविन्द अकेला की अपकमिंग फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ जल्द ही सिनेमा घर में दस्तक देने वाली हैं, फिल्म 20 अप्रैल को मुंबई और गुजरात में रिलीज होगी। वही फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया हैं जो दर्शक लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया। ट्रेलर को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से अब फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही हैं की यह बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहेगी।

इसे भी पढ़े: गौरव झा की फिल्म “कहर” का ट्रेलर आउट, दिखे अनोखे अंदाज में

फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ में अरविंद अकेला कल्‍लू और ऋतु सिंह के साथ शुभम तिवारी और किरण सिंह की रोमांटिक जोड़ी होने पर दर्शको का भरपूर मनोरंजन होने वाला हैं। फिल्म के टाइटल से ही पता लग रहा की इसमें रोमांस का भरपूर तड़का रहेगा साथ ही अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर का एपीयरेंस फिल्‍म के कैनवास को और बड़ा आयाम देने वाला है।

इसे भी पढ़े: फिल्म भौजी विधाता का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास

शांति मोशन पिक्‍चर्स के एसोसिएशन और ओम सिने एंटरटेमेंटस के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ का निर्देशन पराग पाटिल ने किया हैं। जो भोजपुरी इंडस्‍ट्री के चर्चित निर्देशक हैं। फिल्म की शूटिंग नेपाल और गुजरात की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई हैं।
Arvind Akela Kallu With Ritu Singh Still Of Swarg
फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह, किरण सिंह ,आयुषी तिवारी,अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर,पराग पाटिल,राकेश त्रिपाठी,यादवेंद्र यादव मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में संगीत सावन कुमार ने दिया है। गीत आज़ाद सिंह, श्याम जी श्याम, प्यारे लाल यादव, पिंटू गिरी ने लिखे हैं।