
इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई भोजपुरी फिल्म ‘भौजी विधाता’ का फर्स्ट लुक दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जारी कर दिया गया हैं। यह फिल्म सामाजिक कुरूतियों और पुरूष प्रधान मानसिकता के बीच एक महिला के संघर्ष की गाथा को लेकर हैं। जिसमे अभिनेत्री ऋतू सिंह एक नारी की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।
अभी पढ़े: ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘घूंघट की आड़ में’ कल्लू करेंगे दो बड़ी फिल्मे
इस मौके पर फिल्म के निर्माता सुभाष नागर व उदित ओबरॉय, निर्देशक पदम गुरूंग और फिल्म की कास्ट मौजूद रही। फिल्म की कहानी काफी अच्छी है, जो महिलाओं के सम्मान और उनकी अधिकारों की रक्षा का संदेश देने वाली है। इस फिल्म में एक्शन ,कॉमेडी भी देखने को मिलेगी और साथ ही मनोरंजन के माध्यम ये समाज में एक नया संदेश देगी।
अभी पढ़े: गैंगस्टर दुल्हनिया का फर्स्ट लुक जारी, दिखा लूलिया गर्ल का नया रूप
हाल ही में ऋतू सिंह ने इसकी जानकारी देते हुये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म भौजी विधाता का पोस्टर अपलोड किया हैं। वही ऋतू सिंह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म को अपने करियर का मास्टर प्रोजेक्ट बताया हैं। फिल्म की शूटिंग ग्रेटर नोएडा, मनाली, दिल्ली और उत्तराखंड की विभिन्न लोकेशंस पर की गई हैं।
फिल्म भौजी विधाता में ऋतु सिंह के अलावा प्रियेश सिन्हा, अर्चना सिंह, शाहिद शम्स, राहुल झा, निशा झा, कल्पना झा, जे पी सिंह, रिंकू भारती, सुधा झा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर नीलम फिल्म्स है। डीओपी फारूक खान, ईपी रविंद्र प्रताप और आर्ट ताज महमूद का है।