गैंगस्टर दुल्हनिया का फर्स्ट लुक जारी, दिखा लूलिया गर्ल का नया रूप

0
67
Gangster Dulhaniya first look released, new look of Looliya Girl

Gangster Dulhaniya first look released, new look of Looliya Girl
दिखा लूलिया गर्ल का नया रूप

लूलिया गर्ल निधि झा की भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया का फर्स्ट लुक सामने आ गया हैं। पोस्टर के जारी होते ही लूलिया गर्ल ने दर्शकों के दिलों में उत्सुकता बढ़ा दी है। जिसमे निधि झा और चॉकलेटी हीरो गौरव झा हैरतअंगेज एक्शन पोज में दिख रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि इस फिल्म की कहानी कुछ अलग हटकर होगी जो की एक अलग विषय वस्तु पर बनी हैं।

अभी पढ़े: दुलहिन गंगा पार के का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन और रोमांस का कॉकटेल

इस फिल्म में निधि झा और गौरव झा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले लुक में गंभीर चेहरे के साथ निधि झा स्टाइलिश तरीके से हाथ में एक गन लिए नजर आ रही हैं। यह फिल्म भोजपुरी की बाकी फिल्मो से हटकर होगी। फिल्म की शूटिंग झारखंड के जमशेदपुर सहित विभिन्न लोकेशन पर की गई हैं। वही फिल्म में पहली बार निधि झा जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी।

अभी पढ़े: भोजपुरी ड्रीम गर्ल’ शुभी शर्मा का आज जन्मदिन….. इन फ़िल्मी सितारों ने दी बधाइयां

गैंगस्टर दुल्हनियां एक सुंदर युवती के गैंगस्टर बनने की कहानी है जो गैंगवार के कॉरपोरेट लेबल को बयां करेगी यह फिल्म नयेे ढर्रे की एक अच्छी और मनोरंजक फिल्म होगी। साथ ही निधि झा की फिल्म गैंगस्टर दुल्हनियां के अलावा मंदिर वहीं बनायेंगे, मैं नागिन तू सपेरा, जुनून इत्यादि हैं।


जी आर 8 फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया के निर्माता कुमार विवेक और निर्देशक सौरभ सुमन हैं जबकि फ़िल्म में गौरव झा, निधि झा, ग्लोरी मोहंता और संजय पांडे कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा आर जे राज के अलावा जमशेदपुर के स्थानीय कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।