
एक सामाजिक मुद्दे को लेकर बनी फिल्म बहु हत्या का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। जिसमे समाज में फैली कुरीतियों का सफाया होता नजर आया हैं। वही समाज की कुरीतियों में सबसे अधिक जिस कुरीति ने अपनी काली छाया को फैला रखा है, वह है दहेज। इसी पृष्ठ भूमि पर आधारित साॅलिट्री ड्यूड लैण्डमार्क फिल्मस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘बहुहत्या’ का निर्माण किया गया है।
अभी पढ़े: अपने टीजर वीडियो में इसे ‘आई लव यू’ बोलती नजर आई रानी चटर्जी
फिल्म बहु हत्या का ऑफिसियल ट्रेलर भोजपुरी की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी ‘वेब म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं साथ ही आॅडियो की लांचिंग वेब म्यूजिक कंपनी के ओनर संजय रेलहान के हाथों किया गया।यह एक पारिवारिक फिल्म हैं जो समाज में एक नया बदलाव लाने के उद्देश्य से निर्माण किया गया हैं।
अभी पढ़े: बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण के बाद निधि झा ने पहरा सबसे भारी लहंगा
समाज में दहेज प्रथा एक ऐसा अभिशाप हैं जो महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों, चाहे मानसिक हो या फिर शारीरिक हो, को बढ़ावा देता हैं। जिसकी वजह से आये दिन दहेज लोभी अपनी बेटी तुल्य बहु को मौत के घाट उतार दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ इस फिल्म के दिखाया जायेगा और समाज में फैली इस प्रथा का सफाया किया जायेगा।
फिल्म के निर्माता जया श्रीके व निर्देशन निर्देशन सावन गुप्ता ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सावन गुप्ता, निशा सिंह, रूद्र दीपक, श्वेता शर्मा, कुमार रंजन, लक्ष्य चौहान, इंदल निराला, पूनम यादव, सुनील प्रजापति आदि नजर आयेंगे। वहीं बाल कलाकारों में संस्कृति चौहान व जानवी का लाजवाब अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा।