
भोजपुरी ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा का का आज जन्मदिन हैं। इंडस्ट्री में भी शुभी को चाहने वालो की कमी नहीं हैं और सुबह से शुभी के करीबी, दोस्त फ़िल्मी सितारों व उनके फैंस लगातार उनकी खुशहाली के लिए कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दे रहे हैं। शुभी शर्मा अपने फिल्मी करियर में ऐसे कई कारनामे किए हैं, जिसे करने की चाहत हर एक्ट्रेस में होती है।
इसे भी पढ़े: बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण के बाद निधि झा ने पहरा सबसे भारी लहंगा
शुभी शर्मा ने अब तक भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के संग फिल्म में काम करके अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवा चुकी हैं। शुभी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत पवन सिंह और रवि किशन के साथ की थी और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा जगत के कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं और देश विदेश में भी फिल्म इंडस्ट्री का परचम लहराया हैं।
इसे भी पढ़े: ‘आवारा बलम’ का टीजर यूट्यूब पर मचा रहा हैं धमाल
शुभी शर्मा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, पूनम दुबे, मधु शर्मा, प्रियंका पंडित, के साथ यश कुमार भी सोशल अकाउंट्स के जरिये उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नज़र आये। और साथ ही फोटो अपलोड की हैं।
भोजपुरी में पावर स्टार के नाम से फेमस अभिनेता पवन सिंह ने शुभी शर्मा को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं देते हुये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुभी शर्मा के साथ की एक तस्वीर साझा की हैं और कैप्शन में लिखा “जन्मदिन की बधाई
वही आम्रपाली दुबे ने भी शुभी शर्मा को एक हटके अंदाज में जन्मदिन विश किया हैं। आम्रपाली दुबे ने एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसमे वो शुभी शर्मा के साथ हँसते हुये खिलखिला रही हैं और जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं भेजीं हैं।
वही यश कुमार भी शुभी शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने में पीछे नहीं रहे यश ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट्स के जरिए शुभी शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके के साथ की एक फोटो साझा की हैंऔर साथ ही लिखा हैं “डिअर शुभी शर्मा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आपको। ईश्वर आपको दुनियां की हर खुशी दें।”
अब शुभी शर्मा धीरे धीरे बॉलीवुड की तरह अपने कदम बढ़ा रही हैं। शुभी शर्मा बॉलीवुड फ़िल्म वेलकम बैक के एक गाने “मैं बबली हुई तू बंटी हुआ” में जॉन इब्राहम के साथ थिरकते नज़र आई थी जो काफी हिट साबित हुआ हैं और एक नए अंदाज़ के साथ बॉलीवुड के चहेतो को अपना दीवाना बना लिया।