Wednesday, April 24, 2024
HomeGossip'आवारा बलम’ का टीजर यूट्यूब पर मचा रहा हैं धमाल

‘आवारा बलम’ का टीजर यूट्यूब पर मचा रहा हैं धमाल

Aawara Balam teaser out now

भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म आवारा बलम के टीजर ने अभी भी अपना जलवा यूट्यूब पर कायम करा हुआ हैं। इस फिल्‍म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तभी तो सिर्फ फिल्‍म का टीजर जारी होने के बाद दर्शकों का जबरदस्‍त रेस्‍पांस आया है। फिल्म आवारा बलम में कल्लू एक्शन अवतार में तो नजर आएंगे ही साथ रोमान्स का भी शानदार तड़का देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़े: Bihar Divas: पवन सिंह ने बिहारी होने पर इस तरह जताया गर्व

फिल्म ‘आवारा बलम’ में अरविन्द अकेला तनुश्री और प्रियंका पंडित के साथ रोमांस करते नजर आये हैं। फिल्म को लेकर कल्लू उत्‍साहित हैं इसमें डांस, रोमांस और एक्‍शन की भरमार है और जल्द ही फिल्म को रिलीज किया जायेगा। इस फिल्‍म के रोमांस वाले सिक्‍वेंस और इमोशन लोगों के दिल को छू जायेंगे।

इसे भी पढ़े: ऋतु सिंह ने शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

इस साल भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट में काफी बदलाव आये हैं, जो फिल्‍म ‘आवारा बलम’ में भी दिखेगी। साथ ही फिल्म में पारिवारिक मूल्‍यों का भी खासा ख्‍याल रखा गया है। जिसे दर्शक लोग काफी पसंद करने वाले हैं। निष्पाप प्रेम कहानी और एक नयी ताजगी भरी आवोहवा से भरपूर फ़िल्म ‘आवारा बलम’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मो में से एक होगी।

New style kallu with tanu shree aawara balam look out

फिलहाल फिल्म के रिलीज को लेकर कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जायेगा। ‘आवारा बलम’ में अरविंद अकेला ‘कल्लू’, तनुश्री और प्रियंका पंडित के अलावा अवधेश मिश्रा, हीरा यादव, देव सिंह, पप्पू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस. सी. मिश्रा, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला माजिद, शिवांगी शाही मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -