Friday, April 19, 2024
HomeGossipBihar Divas: पवन सिंह ने बिहारी होने पर इस तरह जताया गर्व

Bihar Divas: पवन सिंह ने बिहारी होने पर इस तरह जताया गर्व

Bihar divas proud of Pawan Singh being proud to be Bihari
बिहारी होने पर इस तरह जताया गर्व

22 मार्च बिहार के निवासियों के लिए बहुत बड़ा दिन रहा क्योकि हर साल 22 मार्च को ही बिहार दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड व भोजपुरी एक्टर्स हर जगह से बधाई के संदेश भेजे गये। वही यह दिन अभिनेता पवन सिंह के लिए भी मायने रखता हैं क्योकि पवन को बिहारी होने पर बड़ा गर्व हैं और अपनी ओर से दर्शको को बिहार दिवस की ढेरो शुभकामनाये दी।

अभी पढ़े: भोजपुरी क्वीन चोर को पकड़ने को तैयार, इस नये किरदार में आएगी नजर

बिहार एक ऐसा राज्य है जिसका अतीत अत्यंत गौरवशाली रहा है। 22 मार्च, 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार एक अलग राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया था। इस तरह बिहार राज्य को अपनी अलग पहचान बनाए हुए 106 साल हो गए हैं। 22 मार्च 1913 को बिहार पूर्णरूपेण राज्य के रूप में काम शुरू किया। इसलिए 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।

अभी पढ़े: खुद्दार से धमाल मचाने आ रहे गुंजन सिंह

पवन सिंह ने यह बधाई अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर दी हैं और साथ एक फोटो अपलोड की हैं जिसमे उनके एक गाल पर भारत देश का तिरंगा बना हुआ हैं और साथ ही लिखा हैं “बिहार दिवस की ढेरो शुभकामनाये .. बड़े गर्व से कहता हूँ की मैं बिहार का बेटा हूँ, जय बिहार‘


प्राचीन भारत के इतिहास में बिहार ने जो भूमिका निभाई उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश-विदेशों में प्रसिद्धि पाने वाला, नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में ज्ञान की मशाल जलाने वाला तथा बौद्ध एवं जैन धर्मो का प्रणेता बनकर विश्व गुरु कहलाने वाला भूभाग बिहार।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -