Thursday, April 25, 2024
HomeGossipफिल्‍म 'डमरू' की रिलीज डेट आउट..... जल्द ही सिनेमाघरो में

फिल्‍म ‘डमरू’ की रिलीज डेट आउट….. जल्द ही सिनेमाघरो में

Bhojpuri movie damroo first look out

भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्‍म ‘डमरू’ का रिलीज डेट आउट कर दिया गया है। एक अलग ही तर‍ह के कंसेप्‍ट पर बनी फिल्‍म ‘डमरू’ की गूंज भोजपुरी सिने प्रेमियों को गुदगुदायेगी, हंसायेगी और मनोरंजन के हर पहलुओं से रूबरू करायेगी। आपने इस फिल्म का ट्रेलर भी देखा होगा। जिसे कुछ समय पहले ही लांच किया गया था और दर्शक लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया।

यह भी पढ़े: जल्द ही इस पंजाबी फिल्म में नजर आएगी ये भोजपुरी अदाकारा…..दस्तक देने को हैं तैयार

खेसारी लाल यादव के चाहने वाले उनकी इस बेहतरीन फिल्म का बेसर्बी से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्‍म ‘डमरू’ 6 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। फिल्‍म ‘डमरू’ उसी सीरीज की एक फिल्‍म है, जो भोजपुरी सभ्‍यता, संस्‍कृति और समाज की आत्‍मा के करीब है। फिल्म में खेसारी लाल भोले बाबा यानी शिव शंकर के बहुत बड़े भक्त होंगे।

यह भी पढ़े: दहेज़ प्रथा पर ‘कल्लू’ का करारा जवाब.… बताया, भीख मांगने का एक सामाजिक तरीका

इस फिल्म में खेसारी लाल का भोलापन देखने को मिलेगा। फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही लोकप्रियता के कई कीर्तिमान स्‍थापित किये, जिस वजह दर्शकों के अलावा पूरी भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को इस फिल्‍म का इंतजार है और फिल्‍म का निर्माण भी काफी शानदार तरीके से किया गया है। हालांकि इस फिल्म में कुछ सीन कॉमेडी भरे है जो आपको जरूर गुदगुदाएंगे।
Damroo hd teaser out now
फिल्म डमरू में इस बार अवधेश मिश्रा भगवान शिव की भूमिका में होंगे। फिल्म में अगर हीरोइन की बात की जाये यशिका कपूर नजर आने वाली हैं जो इसी फिल्म के जरिय भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म देखा जाये तो एक धार्मिक प्रवृति की फिल्म होगी। वही फिल्म में एक खूबसूरत क़व्वाली भी है जो हिन्दू और मुस्लिम के एकता का प्रतीक बताती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -