
भोजपुरी के गायक व नायक पवन सिंह अब एक और फिल्म में नजर वाले हैं। पवन सिंह की आने वाली फिल्मो की लिस्ट में ‘मेन्टल राजा’ भी शामिल हो चुकी है और जल्द ही फिल्म पर काम शुरू किया जायेगा। फिल्म के टाइटल मेन्टल राजा से पता लग रहा हैं की इसमें पवन सिंह किस किरदार में नजर वाले हैं। पवन अपनी अधिकतर फिल्मो में एक्शन अवतार में ही नजर आते हैं।
इसे भी पढ़े: भोजपुरी फिल्म ग़दर 2 जल्द ही सिनेमा घरो में…. रिलीज डेट हुई फाईनल
फ़िल्म मेन्टल राजा में पवन सिंह का एक और दबंग किरदार देखने को मिलेगा जिसे दर्शक खूब पसंद करने वाले है। साल 2018 में पवन सिंह की एक के बाद एक करके कुल 10 फिल्मो की घोषणा हो चुकी है जिनमे भारत माता की जय, मैंने उनको सजन चुन लिया,बबुआन के जान, क्रैक फाइटर, सात मेहरिया , विजय पथ और अब मेन्टल राजा शामिल हो गई है।
इसे भी पढ़े: पवन सिंह की दो बड़ी फिल्मो का पोस्टर एक ही दिन जारी….. नज़र आएगा दमदार अंदाज़
इस फ़िल्म का निर्देशन अजय कुमार करेंगे और फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। वही फ़िल्म में संगीत छोटे बाबा का हैं जो कि पवन सिंह की अधिकतर फिल्मो के म्यूजिक को निर्देशित करते आये हैं। साल में 2018 में पवन सिंह की सबसे पहली फिल्म वांटेड मई में रिलीज होने जा रही हैं। जिसमे भी पवन एक नये लुक में नजर आएंगे।
पवन सिंह के फैन व दर्शक लोगो को उनका एक्शन अवतार बहुत पसंद आता हैं और यही कारण वह आज भोजपुरी इंडस्ट्री में एक चमकते सितारे की तरह उभर चुके हैं। अब तक पवन ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मे हैं और सिनेमा जगत में पवन का गाना राते दिया बुताके सबसे ज्यादा देखा गया हैं।