
भोजपुरी फिल्म सत्या और तबादला में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुके गायक व अभिनेता पवन सिंह सिनेजगत में नया धमाका कर रहे हैं।अगला धमाका है भोजपुरी फिल्म विजयपथ व सात मेहरिया, दोनों का फर्स्ट लुक जारी हो चुका हैं जिनमे पवन सिंह एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। वही फिल्मो की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी जिससे दर्शक बरबस ही सिनेमाघरों में खिंचे चले आयेंगे।
यह भी पढ़े: बॉर्डर के एक्शन सीक्वेंस की तैयारी में जुटी पूरी टीम….. अभिनेता ने शेयर की तस्वीर
फिल्म विजयपथ में पवन सिंह का एक्शन अवतार नजर आएंगे जिसे दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वही फिल्म सात मेहरिया में वो एक रोमांटिक अंदाज में दूल्हे के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्मो के नाम से पता लग रहा की इनकी कहानी कैसी होगी। सात मेहरिया मतलब पवन सिंह इस फिल्म में सात अभिनेत्रियों के साथ नजर आ सकते हैं और यह काफी रोमांटिक हो सकती हैं।
यह भी पढ़े: शादी के बाद पवन – अक्षरा की पहली मुलाकात, देखे तस्वीर
फिल्म विजयपथ का पोस्टर देखने पर पता चल रहा ही इस फिल्म में सुपरस्टार पवन सिंह दुश्मनो से लोहा लेते नजर आएंगे और फिल्म एक्शन से भरपूर हो सकती हैं। सात मेहरिया और विजयपथ फिल्म में मुख्य भूमिका पवन सिंह है।
फिल्मों का टाईटल जितना आकर्षक है उतने ही ढंग से फिल्म का फिल्माकंन भी किया जायेगा। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है जिसमे एक्शन, इमोशन, कॉमेडी का हर रंग होगा।
फिल्म विजयपथ व सात मेहरिया हैप्पी फिल्म्स इन्टरटेनमेंट व आयुष मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही हैं। इन फिल्मों के निर्माता धनंजय सिंह व सत्येन्द्र तिवारी है जबकि प्रचारक सोनू निगम है। उनकी पहली फिल्म “सात मेहरिया “है जिसका छायांकन व निर्देशन देवेन्द तिवारी कर रहे है। वही दूसरी फिल्म “विजय पथ “है जिसके
निर्देशक अभिमन्यु राज है। फिल्म की शूटिंग अगले माह से प्रारम्भ की जाएगी।