“सरकायलो खटिया जाड़ा लगे” अपार भीड़ के साथ शानदार ओपनिंग

0
86
Sarkailyo Khatiya Jada Lage First Look

Sarkailyo Khatiya Jada Lage First Look
भोजपुरी फ़िल्म “सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे” मुंबई और गुजरात में 20 तारीख को बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई। काफी संख्या में लोग फ़िल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वही फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया हैं जो दर्शक लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया और फिल्म से जैसी उम्मीद की गई हैं यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

यह भी पढ़े: ‘माई रे माई हमरा उहे लईकी चाही’ आज से सिनेमाघरो में

वही फिल्म का एक गाना पावर टन टना दर्शको द्वारा यूट्यूब पर खूब देखा गया है और इसे 3 मिलियन से अधिक हिटस मिले हैं। जिसमे अरविंद अकेला कल्‍लू और ऋतु सिंह की रोमांटिक जोड़ी हैं। फिल्म के टाइटल से ही पता लग रहा की इसमें रोमांस का भरपूर तड़का इसी वजह से फ़िल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और काफी उत्साह के साथ दर्शक फ़िल्म देखने आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: प्रदीप पांडे की फिल्म 20 अप्रैल को होगी सिनेमाघर में

इस फ़िल्म अरविंद अकेला कल्‍लू और बहुचर्चित गायिका प्रियंका सिंह ने गाना गाया है इन सब चीजों को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा द्वारा किया गया है और फिल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने लिया है।कथा, पटकथा, संवाद राकेश त्रिपाठी, संगीत सावन कुमार तथा गीत प्यारेलाल यादव, श्याम जी श्याम, आजाद सिंह व पिंटू गिरी का हैं।

sarkayalo takiya jada lage movie trailer

फिल्‍म ‘सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे’ में मल्‍टी कास्टिंग है जिनमे अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह, किरण सिंह ,आयुषी तिवारी,अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर,पराग पाटिल,राकेश त्रिपाठी,यादवेंद्र यादव मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में संगीत सावन कुमार ने दिया है। गीत आज़ाद सिंह, श्याम जी श्याम, प्यारे लाल यादव, पिंटू गिरी ने लिखे हैं।