आ रही हैं आम्रपाली दुबे जल्द ही बिहारी में धूम मचाने

0
68
Highly Paid Aamrapali

Highly Paid Aamrapali

भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मो को तो लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं मगर जल्द ही बिहार में 27 धमाल मचाने जा रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली ने अपने फैन्स को यह जानकारी दी है। फिलहाल आम्रपाली दुबे इन दिनों निरहुआ सीरीज की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

यह भी पढ़े: ‘माई रे माई हमरा उहे लईकी चाही’ आज से सिनेमाघरो में

आम्रपाली दुबे सारे गाने इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे भोजपुरी गानों में सबसे ज्यादा गाने आम्रपाली के गाने ही हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने वाली इस अदाकारा ने बहुत कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम की धूम मचाई है। इन दोनों की स्टारर फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाते हुये 5 करोड़ से ज्यादा व्यू मिले हैं।

यह भी पढ़े: फिल्म सरकायलो खटिया जाड़ा लगे, 20 अप्रैल से सिनेमाघरो में

हाल में आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो अपलोड किया हैं जिसमे आम्रपाली दुबे लाइव आते हुई बोली “ नमस्कार दोस्तों मैं हूँ आम्रपाली दुबे और मैं आ रही परफॉर्म करने आप लोगों के बीच में 27 अप्रैल 2018 को समय शाम 7 बजे हुसैनीगढ़ के नजदीक पूर्वी चम्पारण बिहार में”

Aa rhi hoon Main…

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on


आम्रपाली दुबे जल्द ही मल्टीस्टार फिल्म बॉर्डर में नजर आने वाली हैं जो जल्द ही ईद पर रिलीज होगी इसके साथ ही निरहुआ चलल लंदन’ रिलीज के लिए तैयार है। आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ की शूटिंग चल रही है और उसके बाद वे ‘शेर ए हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।