
भोजपुरिया की दो बेस्ट सहेलियों में अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे पर इन दिनों होली के रंग की खुमारी छायी हुई और इसमें उनका साथ दे रही है वेव म्यूजिक म्यूजिक। यही वजह है कि इन दोनों ने मिलकर एक और होली गीत रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। अक्षरा और आम्रपाली के नए होली गीत को वेव म्यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर महज कुछ घंटो में 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
यह भी पढ़े: बेहद खूबसूरत और हॉट यह भोजपुरी अदाकारा…. देख नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा
जी हां, इन दो सहेलियों का होली गीतों पर आधारित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे पांच लाख से ज्यादा लोगो ने देखा है। इस गाने में भोजपुरी और होली के रंग की मादकता को दोनों एक्टेस ने अपने स्वरों से संवारा है। मानना पड़ेगा भोजपुरी तड़के के बिना होली का रंग फीका सा होता है। होली में रंगों के साथ सद्भावना का पर्व है। यह लोगों को पसंद आता है।
यह भी पढ़े: Animal Lover ‘पवन सिंह’ ने इस डॉगी से मिलाया हाथ ….. स्पेशल मोमेंट्स वाला वीडियो वायरल
होली में थोडी अठखेलियां, ठिठोलियां और मस्ती – मजाक होता है, मगर यह अश्लीलता से परे होता है। इसके लिए दोनों एक्ट्रेस ने सोशल मिडिया पर अपील भी की हैं की इसे सुनिये, खूब मजा आयेगा। यह गाना काफी कमाल का है। बता दे फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग व् डांस के बाद अब ये एक्ट्रेस अपनी आवाज से लोगो को दीवाना बनाती नज़र आ रही हैं वो भी एक साथ।
आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की आवाज में इनका नया गीत आपके सामने पेश किया जा चूका हैं। यह एक होली गीत हैं जिसे इन्होने मिलकर गाया हैं। वही मनोज मतलबी के गीत को संगीत से सजाया हैं छोटे बाबा ने।