
भोजपुरी एक्टर्स की लाइफ में फिल्में, फैमिली और फैन्स के अलावा भी एक और ऐसी चीज़ है जो बहुत अहमियत रखती है. वो हैं उनका जानवरो के प्रति प्रेम और कई स्टार्स पालतू जानवरों के साथ समय बिताना उनके साथ रहना शेयर करते हैं। इन स्पेशल मोमेंट्स को वो अपने फैन्स के बीच भी शेयर करते रहते हैं। भोजपुरी के एक ऐसे ही सुपरस्टार बारे में बताने जा रहे जिनको जानवरों से बहुत लगाव है।
अभी पढ़े: बॉलीवुड के मास्टर जी के साथ यूँ नजर आई शुभी शर्मा……. शेयर की फोटो
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को पालतू जानवरों के प्रति बहुत लगाव है। जिसकी एक छोटी झलख हमें सोशल मिडिया पर देखने पर मिलती हैं जहां उन्होंने एक छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। जिसमे वो एक डॉगी को दुलारते हुए उससे हाथ मिला रहा हैं और डॉगी ने भी अपना एक पंजा पवन सिंह के हाथ में दे दिया। वही उनके चारो तरफ कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
अभी पढ़े: यू ट्यूब पर सर्वाधिक हिट्स वाली दो भोजपुरी फिल्मे….. निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने जमाई धाक
इस वीडियो के माध्यम से पवन सिंह ने जानवरो के प्रति अपनी भावनाओ को व्यक्त किया हैं और वीडियो में पवन का डॉगी के प्रति स्नेह देखकर पता लगता हैं पवन सिंह एक सच्चे एनिमल लवर हैं। आये दिन वो सोशल मिडिया पर एनिमल के साथ की कोई ना कोई बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऐसी कई तस्वीरें फैंस के बीच पॉपुलर भी हैं।
भोजपुरी के सुपरस्टारो की बात हो तो पवन सिंह को आज नजर अंदाज नहीं किया जा सकता हैं। फिल्मो के जरिये पवन ने इंडस्ट्री अपनी एक अहम पहचान बनाई हैं। इसी का नतीजा हैं आज आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ फेरफक्ट पाते हैं। अपने करियर में अब तक पवन सिंह ने कई हिट फिल्मे दी हैं।