
क्यूट स्टार किड के नाम से मशहूर व करीना और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान इनदिनों अपने स्वैग का जादू लोगो पर जमकर चला रहे हैं। इसका एक और क़िस्सा हालही में सामने आया हैं। दरअसल तैमूर की एक बेहद क्यूट फोटो सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस फोटो में तैमूर अपनी मासूमियत भरी निग़ाहों से अपने पिता सैफ अली खान की फोटो को बड़े ध्यान से देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है की मानो तैमूर की निगाहें कह रही हो की उनके पापा इतने सुन्दर क्यों हैं?
अभी पढ़े: कटरीना ने जिम में ऐसे किया कुछ खास….. बताया क्या सही क्या गलत ?
पापा की तस्वीर को देखकर तैमूर इस कदर खो से गए हैं कि उनका ध्यान बाकि किसी और जगह पर जा ही नहीं रहा हैं। तैमूर अपने पापा सैफ अली खान की तस्वीर निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर के लंबे बालों को पीछे से चोटी बांधी गई है। उन्होंने स्काई ब्लू रंग की टीशर्ट और व्हाइट पजामा पहना हुआ है। इस फोटो के लिए लोगो ने काफी अच्छे अच्छे कमेंट्स भी किया हैं।
अभी पढ़े: First Look Alert: लड़ाकू अवतार में टाइगर श्रॉफ…. पहला पोस्टर रिलीज़
यह फोटो को करीना कपूर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके लिए करीना ने कैप्शन दिया “ मेरे पिताजी इतने सुंदर क्यों हैं” बता दे बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर बच्चों में तैमूर के फैन फॉलोअर काफी हो गए हैं। इसलिए तैमूर की सोशल मीडिया पर आई हर फोटो वायरल हो जाती है। जैसे की इस तस्वीर के साथ हुआ हैं।
बता दे तैमूर अपने जन्म के बाद से ही खूब सुर्खियों में है। जबकि उनके माता पिता का कहना हैं की वह तैमूर को एक नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं। फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग ने सभी स्टार किड्स को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा फिल्मों की खबरों में तैमूर की माँ यानी करीना अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की तैयारियों में जुटी है, जो की 1 जून को रिलीज होने जा रही हैं।