Saturday, April 27, 2024
HomeGossipमेगास्टार रवि किशन हुए मोस्ट पॉपुलर एक्टर के अवार्ड से सम्मानित

मेगास्टार रवि किशन हुए मोस्ट पॉपुलर एक्टर के अवार्ड से सम्मानित

Ravi kishan wining most popular actor award
मेगास्टार रवि किशन हुए मोस्ट पॉपुलर एक्टर के अवार्ड से सम्मानित

भोजपुरी फ़िल्म जगत का सबसे प्रतिष्टित फ़िल्म अवार्ड सबरंग फ़िल्म अवार्ड सितारों के रंगारंग परफरोर्मेन्स के बीच मंगलवार को मुम्बई के दीनानाथ मंगेशकर हॉल में सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड शो में कई स्टार्स को अलग अलग रूप से सम्मानित किया गया। इसी बीच लगभग दो सौ अवार्ड और सम्मान से सम्मानित हो चुके भोजपुरी फिल्मो के तीसरे चरण के जन्मदाता रवि किशन भी समारोह में मोस्ट पॉपुलर एक्टर के अवार्ड से नवाजे गए।

अभी पढ़े:निधि झा उर्फ़ लूलिया को मिला बेस्ट डेब्यूट भोजपुरी अवार्ड

रवि किशन पिछले 15 साल से भोजपुरी फ़िल्म जगत में सक्रिय है। इस दौरान उन्हें लगातार 6 बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। भोजपुरी के इस शहंशाह की ख्याति दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में भी उफान पर है। आज की तारीख में वे देश की लगभग हर भाषा की फिल्मो में काम कर रहे हैं।

अभी पढ़े:सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

रवि ने अपने फैंस को अपने सोशल अकॉउंट के जरिये एक फोटो शेयर की हैं जिसमे उनके हाथ में अवार्ड साफ़ साफ़ देखा जा सकता हैं। अवार्ड पाने के बाद उन्होंने इसके लिए अपने फैंस को धन्यवाद अदा किया।


रवि किशन के साथ साथ निरहुआ को बेस्ट एक्टर अवार्ड, आम्रपाली दुबे बेस्ट एक्ट्रेस तो अंजना सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अवार्ड, खेसारी लाल और मधु शर्मा को क्रिटिक अवार्ड और उदय भगत व रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ का अवार्ड मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -