Sunday, April 28, 2024
HomeGossipसबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

Seema singh wining award by Sabrang
सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

‘सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2017’ का आयोजन मुंबई में ‘भोजपुरी-पंचायत’ द्वारा 1 नवंबर यानी कल किया गया, जिसमे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक के स्टार्स की महफ़िल सजी। इस दौरान सबरंग फिल्म अवार्ड में फेयर अवार्ड का चुनाव वोटिंग के जरिए किया गया जिसमे आइटम क्वीन सीमा सिंह सबरंग भोजपुरी अवार्ड में सम्मानित हुई।

यह भी पढ़े:शूटिंग के दौरान कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयी ‘सीमा सिंह’

इतना ही नहीं यूके, मस्कट, दुबई, बैंकाक और मॉरीशस के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार सबरंग में अपना जलवा बिखेरते नज़र आते हैं। ‘भोजपुरी-पंचायत’ अपना वार्षिकोत्सव ‘सबरंग’ आयोजित करती है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष का ‘सबरंग’ भी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगह, विले पार्ले, मुम्बई आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े:आईटम गर्ल सीमा सिंह का नया ऐलान ‘साथ जियेंगे साथ मरेंगे’

‘भोजपुरी-पंचायत’ के संपादक और ‘सबरंग’ के आयोजक श्री कुलदीप श्रीवास्तव थे। सबरंग में एक ही मंच पर सिनेमा, साहित्य, संस्कृति और समाज का फ्यूज़न देखने को मिलता हैं।


‘सबरंग’ एक फुल पैकेज इंटरटेनमेंट हैं। ‘सबरंग’ के इस मंच पर लोरी, सोहर और पचरा का स्वर लहरेगा तो कभी पाटन देवी, थावें वाली माता की प्रार्थना की जाती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -