Saturday, March 23, 2024
HomeGossipइस फिल्म के ट्रेलर में फौजी बनकर देश के लिए लड़ते नज़र...

इस फिल्म के ट्रेलर में फौजी बनकर देश के लिए लड़ते नज़र आए पवन सिंह

Balamua Tohre Khatir Trailer
इस फिल्म के ट्रेलर में फौजी बनकर देश के लिए लड़ते नज़र आए पवन सिंह

सुपर स्टार पवन सिंह की फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का ट्रेलर व म्‍यूजिक लांच मुंबई में एक भव्‍य कार्यक्रम के दौरान हो गया। ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के जरिये समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक संदेश जायेगा। फिल्‍म का ट्रेलर काफी अच्छा है, जिसमें पवन सिंह फौजी बनकर देश के लिए लड़ते नज़र आए।

अभी पढ़े:एक ही दिन में 1.5 Million से अधिक बार देखा जा चूका हैं पवन सिंह का ये गाना

क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का ट्रेलर और म्‍यूजिक लांच के मौके पर यशी फिल्‍म्‍स के अभय सिन्‍हा भी मौजूद रहे, उन्‍होंने कहा कि इस फिल्‍म के गाने कर्णप्रिय हैं और मनोरंजक भी हैं। इसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्‍यारे लाल ने।

अभी पढ़े:पवन सिंह की ‘रील लाइफ’ पत्नी इस दिन करेगी रियल शादी, जानिए कौन हैं उनके सपनों का राजकुमार?

फिल्‍म के म्‍यूजिक व ट्रेलर लांच के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल हुए यश कुमार, दीपक शाह, अवधेश मिश्रा, रजनीश मिश्रा, मधुकर आनंद, पप्‍पू खन्‍ना, समीर अफताब, समर्थ चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश पांडेय, बंदनी मिश्रा, अनिल चौरसिया, ब्रिजेश पांडेय, रूपा सिंह ने भी फिल्‍म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ में सुपर स्‍टार पवन सिंह, ख्‍याति सिंह, संजय पाडेय, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, ग्‍लोरी मेहता, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा और किरण पांडेय मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म का निर्माण क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. ने किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -