Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipनिधि झा उर्फ़ लूलिया को मिला बेस्ट डेब्यूट भोजपुरी अवार्ड

निधि झा उर्फ़ लूलिया को मिला बेस्ट डेब्यूट भोजपुरी अवार्ड

Nidhi Jha Winning Bhojpuri debut award
निधि झा उर्फ़ लूलिया को मिला बेस्ट डेब्यूट भोजपुरी अवार्ड

निधि झा उर्फ़ लूलिया को मुंबई में आयोजित ‘सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2017’ में बेस्ट डेब्यूट भोजपुरी अवार्ड के लिए चुना गया। इसके लिए सबरंग फिल्म अवार्ड में फेयर अवार्ड का चुनाव वोटिंग के जरिए किया गया जिसमे निधि झा सबरंग भोजपुरी अवार्ड में बेस्ट डेब्यूट अवार्ड से सम्मानित हुई।

यह भी पढ़े:सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

‘सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2017’ का आयोजन मुंबई में ‘भोजपुरी-पंचायत’ द्वारा 1 नवंबर यानी कल किया गया, जिसमे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक के स्टार्स की महफ़िल सजी। ‘भोजपुरी-पंचायत’ अपना वार्षिकोत्सव ‘सबरंग’ आयोजित करती है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष का ‘सबरंग’ भी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगह, विले पार्ले, मुम्बई आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े:जानिये किस लालच के चलते आम्रपाली दुबे ने ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ को साइन किया था

इस अवार्ड पर निधि झा अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अपने सोशल अकॉउंट पर फोटो शेयर करते हुए कहती है एक बेटी के लिए सबसे ज़्यादा प्राउड मोमेंट तब होता जब उसे उसका पहला अवॉर्ड उसकी मोम के हाथो मिलता है। और वो भी उन खुशनसीबों में एक हैं।

‘सबरंग’ एक फुल पैकेज इंटरटेनमेंट हैं। ‘सबरंग’ के इस मंच पर लोरी, सोहर और पचरा का स्वर लहरेगा तो कभी पाटन देवी, थावें वाली माता की प्रार्थना की जाती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -