प्रसिद्ध निर्देशक ‘रजनीश मिश्रा’ का जन्मदिन आज

0
112
Kajal birthday wish to director rajnish mishra
निर्देशक रजनीश मिश्रा का जन्मदिन आज
Kajal birthday wish to director rajnish mishra
निर्देशक रजनीश मिश्रा का जन्मदिन आज

भोजपुरी फिल्मो के प्रसिद्ध निर्देशक, संगीतकार, गीतकार व लेखक ‘रजनीश मिश्रा’ का जन्म 3 नवम्बर 1979 में नरकटियागंज, बिहार में हुआ था। और आज वह अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीश मिश्रा जैसे डायरेक्‍टर ने ‘मेहंदी लगा के रखना’ से यह साबित दिया कि परिवार और परिवेश की कहानियां ही लोगों को ज्‍यादा पसंद आती हैं। वहीं, उस दौर में अभिनेता फिल्‍म मेकर्स पर हावी होते थे, जो अब बदला है। अब कहानी और निर्देशक के हिसाब से अभिनेता खुद को ढालते हैं, जो बेहतर है भोजपुरी सिनेमा के लिए।

इसे भी पढ़े:‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की अपार सफलता के बाद क्या बोले निरहुआ-आम्रपाली?

निर्देशक रजनीश मिश्रा की सुपरहिट फिल्मो में पटना से पाकिस्तान (2015), राम लखन (2016), ‘मेहंदी लगा के रखना’ (2017) साथ ही मैं सेहरा बांध के आऊंगा मुख्य रूप से शामिल हैं। अब भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री अपने बेस्‍ट की ओर बढ़ रही है। जहां कथा और भोजपुरी की आत्‍मा के करीब फिल्‍में बननी शुरू हो गयी हैं।

इसे भी पढ़े:हिंदुस्तान के फौजियों पर पवन सिंह का बड़ा बयान

रजनीश मिश्रा ने भोजपुरी के सभी बड़े स्‍टार के साथ काम किया। हालही में अभिनेत्री काजल राघवानी ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते हुए अपने सोशल अकॉउंट पर फोटो शेयर की है।

इंडस्ट्री के लोगों ने अलग अलग अंदाज में निर्देशक रजनीश मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह रजनीश को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है।