Saturday, March 23, 2024
HomeGossipहिंदुस्तान के फौजियों पर पवन सिंह का बड़ा बयान

हिंदुस्तान के फौजियों पर पवन सिंह का बड़ा बयान

Pawan singh with indian army men
हिंदुस्तान के फौजियों पर पवन सिंह का बड़ा बयान

दोस्तों बात हैं मुंबई में हुए एक भव्‍य कार्यक्रम की जिसमे पवन सिंह की फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का ट्रेलर व म्‍यूजिक लांच किया गया। इस दौरान पवन सिंह की मिडिया से बातचीत चल रही थी तभी फिल्म में फौजी के किरदार पर उठे सवाल में पवन सिंह ने हिंदुस्तान के फौजियों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया की हिंदुस्तान के फौजी जब रात को जगकर देश की सुरक्षा करते हैं तब जाकर देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं।

इसे भी पढ़े:इस फिल्म के ट्रेलर में फौजी बनकर देश के लिए लड़ते नज़र आए पवन सिंह

पवन सिंह भी ऐसे ही कई सन्देश अपनी फिल्मो में एक्टिंग के दौरान देते हैं। फिल्मो में जब उन्हें फौजी जैसे किरदार में रखा जाता हैं तो उन्हें पुलिस या फौजी की ड्रेस पहन कर काफी गर्व महसूस होता हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया की ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के जरिये समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक संदेश जायेगा।

इसे भी पढ़े:एक ही दिन में 1.5 Million से अधिक बार देखा जा चूका हैं पवन सिंह का ये गाना

फिल्‍म का ट्रेलर काफी अच्छा है, जिसमें पवन सिंह फौजी बनकर देश के लिए लड़ते नज़र आए। और जब कभी उन्हें ऐसे किरदार प्ले करने होते हैं तो उन्हें बेहद अच्छा महसूस होता हैं। क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का ट्रेलर और म्‍यूजिक लांच के मौके पर यशी फिल्‍म्‍स के अभय सिन्‍हा भी मौजूद रहे।

A post shared by pawansingh (@singhpawan999) on


इस फिल्‍म के गाने कर्णप्रिय हैं और मनोरंजक भी हैं। इसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्‍यारे लाल ने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -