Friday, April 26, 2024
HomeGossipअंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Ravi Kishan received Best Actor Award at the International Film Festival
भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उनकी फिल्म काशी अमरनाथ के लिए मिला हैं। अवार्ड पाने के बाद रवि किशन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड सरकार कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े: ‘पलंगिया सोने ना दिया’ सांग हुआ हिट, 30 दिन में 1 करोड़ पार

फिल्मकाशी अमरनाथ में रवि किशन के साथ दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी मुख्य भूमिका में है। हाल ही में कोलकाता में हुए भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स में भी उन्हें भोजपुरी रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। वो सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी फेमस हैं। भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़े: वांटेड की सफलता से पवन सिंह खुश, जाहिर की अपनी ख़ुशी

रवि किशन ने प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के अलावा एक दर्जन से भी अधिक फिल्मों की शूटिंग झारखंड में की है और रवि झारखंड फिल्म बोर्ड के सदस्य भी हैं। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्मों की शूटिंग झारखंड में होने वाली है। रवि किशन ने बताया की झारखंड एक बढ़िया लोकेशन है जिस पर सरकार ने भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।


इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के भी कई दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया है और प्रियंका चोपड़ा को भी श्रीदेवी एक्सलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को माइलस्टोन ऑफ झारखंड फिल्म पॉलिसी का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़िलहाल रवि किशन ऑल्ट बालाजी क्राइम वेब सीरीज को साइन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -