Saturday, April 27, 2024
HomeGossip17 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘रब्बा इश्क़ ना...

17 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’

Rabba Ishq na Hove release on 17 nov
17 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’

रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ 17 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा हैं की इंटरटेनिंग होने के साथ साथ सामाजिक परिवेश के इर्द – गिर्द घूमती इस फिल्म की कहानी में एक्‍शन भी काफी शानदार होगा। बता दे फिल्‍म के रिलीज की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

अभी पढ़े:‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का ट्रेलर लॉन्च

फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू का जबर्दरस्त एक्शन व रोमांस से भरा अभिनय रहेगा, जिसमे कल्लू दो दो खूबसूरत बाला रितु सिंह और कनक यादव के साथ रोमांस करते नज़र आये। वही मनोज टाईगर को एक सीधे साधे पुजारी और अवधेश मिश्रा को खतरनाक खलनायक के रूप में दिखाया गया है।

अभी पढ़े:‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का पहला पोस्टर लांच

फिल्‍म के गीतकार हैं मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी। संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। गौतम सिंह प्रस्तुत और प्रमोद शास्त्री निर्देशित फिल्‍म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ की प्रोड्यूसर कनक यादव और को – प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव हैं।


फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, रितु सिंह, कनक यादव, मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर, देव सिंह , दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेद, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। उम्‍मीद है दर्शकों को फिल्‍म काफी पसंद आयेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -