‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का पहला पोस्टर लांच

0
58
First Look Of Rabba Ishq Na Hove

First Look Of Rabba Ishq Na Hove

रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे का फर्स्ट लुक नवरात्री के शुभ अवसर पर लांच किया गया। गौतम सिंह प्रस्तुत निर्देशक प्रमोद शास्त्री के इस फ़िल्मी पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू के दो रूप नजर आ रहे है। एक मे वे रूद्र रूप में हैं तो दूसरे में फ़िल्म की दोनों अभिनेत्री रितु सिंहकनक यादव के साथ भागते नजर आ रहे हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, मनोज सिंह टाईगर व देव सिंह की झलक भी पोस्टर में दिखाई दे रही है।

फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू, रितु सिंह, कनक यादव, मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह, दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं ।

रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने।

फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल, एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव, नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे, कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत। निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव।