Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipक्या दिनेश लाल यादव भी कर सकते है राजनीतिक पारी की शुरुवात?...

क्या दिनेश लाल यादव भी कर सकते है राजनीतिक पारी की शुरुवात? जानिये खुद निरहुआ से

After Pawan singh Nirahua in BJP

आप सभी जानते ही हैं की मनोज तिवारीरविकिशन के बाद अब पवन सिंह भी तीसरे ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसी से पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनैतिक क्षेत्र मे भी अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। लेकिन सोचने वाली बात यह हैं की क्या पवन सिंह के बाद दिनेश लाल यादव भी कर सकते है राजनीतिक पारी की शुरुवात? चलिए खुद निरहुआ जी से पता कर लेते हैं।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया की अगर उनको समय मिलेगा तो वह जरूर देश के सहयोग में अपना योगदान देंगे। साथ ही पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए बहुत-बहुत बधाईया दी। निरहुआ ने कहा की भविष्य में ऐसा हो सकता हैं की मैं भी राजनीति का हिस्सा बनूँ। लेकिन इस विषय के लिए फिलहाल उनके पास समय नहीं हैं।

दिनेश लाल यादव का मानना हैं की कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में जाये तो वहाँ अपना सम्पूर्ण समय व योगदान दे। निरहुआ चाहते हैं की भोजपुरी सिनेमा को जिस मुकाम तक होना चाहिए वो उस मुकाम तक नहीं पहुंचा है। इसलिए अभी निरहुआ अपनी फिल्म इंडस्टी के कार्यो में इतना व्यस्त हैं की उनके पास इसके लिए किसी प्रकार का समय नहीं हैं। और जब उनके पास समय होगा तो वो भी पवन सिंह की तरह राजनीतिक पारी की शुरुवात जरूर करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -