Saturday, April 27, 2024
HomeGossipभोजपुरी एक्टर मनोज पांडेय पर रेप का आरोप

भोजपुरी एक्टर मनोज पांडेय पर रेप का आरोप

Manoj Pandey New One Case

मनोज पांडेय पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर उनकी ही एक को-स्टार ने रेप का आरोप लगाया हैं। जानकारी के मुताबिक भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता मनोज पाण्डेय के खिलाफ पीड़िता ने मुंबई के चारकोप थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। मनोज के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि वह पीड़िता के साथ 2012 से रिलेशनशिप में थे। एक्टर मनोज यूपी के रहने वाले हैं। वही पीड़िता भी यूपी की रहने वाली हैं।

मनोज पर आरोप हैं कि वह एक अभिनेत्री को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ पिछले कई सालों से रेप कर रहे थे। जोन 11 के डीसीपीविक्रम सिंह देशमाने ने बताया की पीड़ित के शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच की जा रही है। चारकोप पुलिस ने मनोज पांडेय को कुछ साल पहले भी मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वर्तमान मामले में अभी तक मनोज पांडेय की गिरफ्तारी नही हुई हैं।

मनोज ने कई फिल्मों में काम किया है। मनोज ने भोजपुरी की लहरिया लूट ए राजा जी, कईसन पियवा के चरितर बा, बलिया के दबंगई,सौगंध गंगा मईया के,लाल चुनरिया वालीसमेत कई फिल्में की है। मनोज के भाई फेमस डायरेक्टर हैं। मनोज के भतीजा भी भोजपुरी फिल्मों का हिरो है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -