बिहार की सबसे खूबसूरत लड़की

0
141
Dr Neha Gupta Bihar Win Award

Dr Neha Gupta Bihar Win Award

मिसेज दिल्ली एनसीआर 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी बिहार की डॉ. नेहा गुप्ता ने मिस एंड मिसेस इंडिया इंटरनेशनल व्यूवर्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम कर लिया। डॉ नेहा ब्यूटी विथ ब्रेन में विश्वास रखती है। यहीं कारण है कि वह शादीशुदा होने के बावजूद इस खिताब को अपने नाम कर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रही नेहा ने आर्मी डॉक्टर से अपनी शादी रचायी।

जमालपुर की डॉक्टर बिटिया डॉ नेहा ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर झंडा गाड़ पुरे राज्य के लोगों का मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। अबतक नेहा गुप्ता ने अपने नाम कई अवार्ड हासिल कर लिया है जिसमें 2016 में मिस यूपी इसके अलावे वो 2015 में मिसेज दिल्ली की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। नेहा गुप्ता मास्टर एंड डेंटल सर्जरी पब्लिक हेल्थ डेंटल सेंटी लखनऊ में शोध कर रही है।

नेहा 2017 में बैंकॉक के पटाया में आयोजित माइल स्टोन मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुनी गईं थी। नेहा का कहना है कि वह दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि शादी किसी महिला के जुनून पर ब्रेक नहीं लगा सकती, बल्कि यह उसे उड़ने को पंख दे सकती हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में ताज जीतना उनका पैशन है। वह अपने जीवन में जितना ज्यादा हो सके, उतने ताज जीतने के लिए प्रयास करती रहेगी।