Saturday, April 20, 2024
HomeGossipरानी चटर्जी का बॉयफ्रेंड उनके साथ करता था एेसा

रानी चटर्जी का बॉयफ्रेंड उनके साथ करता था एेसा

Rani Chatterjee Boyfriend Breakup

200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का बॉयफ्रेंड उनके साथ करता था एेसा। जी हाँ ये बात हम नहीं कह रहे इस बात का खुलासा खुद रानी चटर्जी ने किया। पहली बार अपने लव अफेयर को लेकर रानी चटर्जी ने बड़ा खुलासा किया हैं।

सूत्रों की माने तो रानी ने कहा कि उन्हें भी एक भोजपुरी एक्टर और सिंगर से प्यार हो गया था। एक-डेढ़ माह तो सब ठीक ठाक रहा, लेकिन कुछ दिनों के बाद वह उन्हें परेशान करने लगा। और फिर तंग आकर उन्होंने दो माह में ही उससे ब्रेकअप कर लिया। अब उसका नाम भी लेना रानी चटर्जी को पसंद नहीं हैं।

शादी के सवाल पर रानी ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई लड़का पसंद नहीं आया है। वह ऐसा लड़का चाहती हैं जो उनके प्रति इमानदार हो। उनकी बातों को समझने वाला हो। उसकी अपनी पहचान हो। उन्हें ऐसे लड़के नहीं चाहिए जो उनका नाम लेकर फायदा उठाए।

रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की सबसे सीनियर एक्ट्रेस में से एक हैं। ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ रानी की पहली फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिलहाल रानी चटर्जी साल में चार-पांच फिल्में ही करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -