Friday, April 19, 2024
HomeGossip‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का ट्रेलर लॉन्च

‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का ट्रेलर लॉन्च

Rabba Ishq na Howe Bhojpuri Film Trailer

याशी म्यूजिक द्वारा रिलीज, युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का जबर्दरस्त एक्शन व रोमांस से भरा फिल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का ट्रेलर, जिसमे कल्लू दो दो खूबसूरत बाला रितु सिंह और कनक यादव के साथ रोमांस करते नज़र आये। वही मनोज टाईगर को एक सीधे साधे पुजारी और अवधेश मिश्रा को खतरनाक खलनायक के रूप में दिखाया गया है।

रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, रितु सिंह, कनक यादव, मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

फ़िल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह, निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव। रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने।


फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे, कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -