कल 11 बजे रिलीज होगा फ़िल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का ट्रेलर..आप सभी जरूर देखियेगा

0
59
Arvind Akela Kallu Film Trailer Release Tomorrow

Arvind Akela Kallu Film Trailer Release Tomorrow

रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बनी बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म ‘रब्बा इश्क़ का होवे’ का ट्रेलर कल 11 बजे रिलीज होगा। इससे पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चूका हैं, जिसमें कल्‍लू एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

पोस्‍टर में कल्‍लू है, जिसमें वे रितु सिंहकनक यादव के साथ भागते नजर आ रहे हैं। ‘रब्बा इश्क़ का होवे’ के लुक के हिसाब से अगर देखा जाय तो यह कल्‍लू का अब तक सबसे अलग स्‍टाइल है। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म की कहानी में एक नयापन होगा।


गौतम सिंह प्रस्तुत निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा , सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने।


फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल, एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे, कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत। निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव।