
भोजपुरी फिल्म कवन रोग लगवलू ए गोरी और चना जोर गरम में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुके लोक गायक व अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर भोजपुरी सिनेजगत में नया धमाका कर रहे हैं। प्रमोद प्रेमी यादव का अगला धमाका है भोजपुरी फिल्म दिल का राजा। जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक जारी हो चूका हैं जिसमे वो एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े: पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ बलिया में लिए सात फेरे
प्रमोद प्रेमी यादव भोजपुरी गीतों से पहले ही दर्शको का दिल जीत चुके हैं और अब फिल्मो में भी उनके अभिनय को पसंद किया जा रहा हैं। वही फिल्म “दिल का राजा” की कहानी बाकी भोजपुरी फिल्मो से अलग बताई जा रही हैं जिसमे प्रमोद प्रेमी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के गाने भी काफी अच्छे बताये जा रहे हैं जिनमे में प्रमोद प्रेमी यादव की मधुर आवाज भी सुनाई देगी।
इसे भी पढ़े: निरहुआ की फिल्म ‘सौगंध’ को मिली शानदार ओपनिंग, पहले ही दिन से धमाल जारी
इस फिल्म के जरिये स्नेहा मिश्रा भोजपुरी में डेब्यू करने जा रही हैं जो प्रमोद प्रेमी के साथ रिड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, एक्शन के साथ फैमिली ड्रामा का भी तड़का हैं। फिल्म के पोस्टर में प्रमोद प्रेमी यादव अपने हाथ में हॉकी पकड़े हुए एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं साथ ही पोस्टर में सूर्य शर्मा, स्नेहा मिश्रा, आयुषी तिवारी नजर आ रहे हैं।
फिल्म दिल का राजा के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं और निर्माता सतीश दुबे व अभय सिंह हैं। वही संगीत देंगे अशोक सिन्हा। फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव व स्नेहा मिश्रा के अलावा आयुषी तिवारी, सूर्य शर्मा,उमेश सिंह, जीतू शुक्ल, राज कपूर शाही, लोटा तिवारी नजर आएंगे।