
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 21 साल की हो चुकी हैं। जाह्नवी का कल 21 वां जन्मदिन था। मां के बिना जाह्नवी ने अपने पहले जन्मदिन को काफी सादगी के साथ मनाया। इसके लिए जाह्नवी ने वृद्धाश्रम में अपना पूरा समय बिताया। जी हां, जाह्नवी कपूर ने अपनी माँ श्रीदेवी के निधन को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को वृद्धाश्रम में केक काटकर बड़ी सादगी के साथ अपने खास दिन का अंत किया।
अभी पढ़े: ‘Zero’ के लिए कटरीना कैफ ने अपनाया पारम्परिक लुक, देखे तस्वीर
जाह्नवी का यह बर्थडे वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वृद्धाश्रम के सभी लोग जाह्नवी के लिए हैप्पी बर्थे सॉन्ग गा रहे है। जाह्नवी अपने लिए सभी के प्यार को देखकर प्यारी सी स्माइल भी देती हुई दिखी। दरअसल कल जाह्नवी वृद्धाश्रम में अपने इस खास दिन को मनाने के लिए पहुंची थी। इतना ही नहीं बल्कि श्रीदेवी भी हर साल जाह्नवी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम जाती थी इसलिए जाह्नवी चाहती थी कि इस परम्परा को आगे बढ़ाया जाए।
अभी पढ़े: Birthday Special: सोनम कपूर ने जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर किया इमोशनल विश, देखे तस्वीर
उन्होंने पिता बोनी कपूर, बहन खुशी, सौतेली बहन अंशुला कपूर के साथ केक कांटा। सोनम कपूर, रिया कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।
जाह्नवी ने अपने जन्मदिन से पहले ही एक पोस्ट करके लोगों से कहा कि आप अपने माता-पिता से प्यार करते हैं। उन्हें प्यार करते रहिए। साथ ही आप मेरी मां को याद करते हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
जाह्नवी धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उनकी मां की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ फैन्स को गहरा सदमा दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही श्रीदेवी का निधन हुआ था। दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन हुआ था। उनके निधन से उनका पूरा परिवार और सभी प्रशंसक सदमे में हैं।