भोजपुरी की व्यस्तम अभिनेत्रियों में से एक हॉट गर्ल पूनम दुबे अपने नये नए लुक को लेकर अक्सर सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। हाल में पूनम दुबे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिसमे वो कुछ अलग ही व नये लुक में नजर आ रही हैं और इनके इस नये लुक को देखकर फैंस काफी हैरानी में हैं क्योकि इनका यह वाला लुक अभी तक किसी ने नहीं देखा हैं।
यह भी पढ़े: जारी हुआ खेसारी लाल यादव का ‘संघर्ष’ का पहला लुक
बता दे पूनम दुबे जल्द ही देशभक्ति फिल्म “देशप्रेमी” में नजर आने वाली हैं और वो इस फिल्म में पहली बार इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएगी। यह फोटो पूनम दुबे ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर फैंस के बीच शेयर की हैं। जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस लुक में पूनम दुबे काफी क्यूट लग रही हैं और फिल्म में पूनम भी एक्शन करते आ सकती हैं।
यह भी पढ़े: भोजपुरी फिल्म मैं सेहरा बांधके आऊंगा यूट्यूब पर वायरल, अबतक लाखो लोगों ने देखा
फिल्म देश प्रेमी पूरी तरह से एक भोजपुरिया समाज को ध्यान में रखते हुए देशहित आधारित फिल्म होगी , जिसमें मनोरंजन के साथ साथ गूढ़ सामाजिक सन्देश भी गहराई से समायोजित है। पहली बार निर्माता दुर्गा प्रसाद ने एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए भोजपुरी में पहली बार देशप्रेमी बनाने का ऐलान किया है।
आदिशक्ति एंटरटेनमेंट और बिग बॉलीवुड के बैनर तले बन रही फिल्म देश प्रेमी के निर्माता हैं दुर्गा प्रसाद और हरीश बाबू जबकि फिल्म के सह निर्माता हैं विजय यादव । फिल्म में संगीत दिया है पप्पू मिश्रा ने। फिल्म का निर्देशन चंद्र पंत करेंगे व फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में पूनम दुबे, शाह परदेशी, संजय पाण्डेय, मनोज टाईगर, माया यादव, शर्मिला डे और पलक तिवारी मुख्य किरदार में होंगे।