Saturday, April 27, 2024
HomeGossipफिल्म “सखी के बियाह” की रिलीज डेट आउट...... जल्द ही सिनेमाघरो में

फिल्म “सखी के बियाह” की रिलीज डेट आउट…… जल्द ही सिनेमाघरो में

Rani chatarjee movie sakhi ke byah muhurt

रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह जल्द ही सिनेमा घरो में दस्तक में देनो को तैयार हैं। फिल्म का प्रदर्शन 4 मई से करना निश्चित हो गया है। अब दर्शको की इंतजार घडिया ख़त्म हो गई हैं। 2018 में यह रानी चटर्जी की पहली होगी जिसमे उनके साथ गायक से नायक बने सुनील सागर की रोमांटिक जोड़ी नजर आने वाली है।

अभी पढ़े: जारी हुआ खेसारी लाल यादव का ‘संघर्ष’ का पहला लुक

इस फिल्म में रानी चटर्जी और सुनील सागर की लव स्टोरी जबरदस्त हैं और इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन भी बेस्ट हैं व फिल्म रानी चटर्जी का किरदार काफी अलग बताया जा रहा हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म हैं , जिसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बिना हिचक देख सकेंगे। वही फिल्म से दर्शक काफी उम्मीद लगाये हुये और फिल्म जल्द ही बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं।

अभी पढ़े: अक्षरा सिंह के बाद रानी चटर्जी भी पीछे नहीं कर दी शुरुआत

इस फिल्म की शूटिंग गोवा हाईवे के पास नागोठणे के पाली ग्राम व रमणीय स्थलों पर की गई है। फिल्म के टाइटल के अनुरूप ही फिल्म की मेकिंग की गई है। फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो हैं। फिल्म का उम्दा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक नन्द किशोर महतो। कार्यकारी निर्माता बॉबी आनंद, सुनील शर्मा हैं।

Sakhi ke byah first look out now
रानी चटर्जी रोमांटिक अंदाज़ में

फिल्म ’सखी के बियाह’ में केंद्रीय भूमिका में पॉपुलर अदाकारा भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी हैं वही इस के फिल्म के जरिये गायक सुनील सागर भोजपुरी में डेब्यू करने जा रहे हैं। मुख्य कलाकार में रानी चटर्जी, सुनील सागर के अलावा दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह और आईटम गर्ल सीमा सिंह हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -