‘लोहा पहलवान’ में पवन सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी में नज़र आएगी नवोदित पायस पंडित

0
107
Pawan singh with payas pandit movie loha pahalwan
पवन सिंह के साथ नवोदित पायस पंडित
Pawan singh with payas pandit movie loha pahalwan
पवन सिंह के साथ नवोदित पायस पंडित

लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले पावरस्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है। फिल्म की अमूमन पूरी हो चुकी है। भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को मोड़ देने हेतु बजट की परवाह किये बिना एक अच्छी फ़िल्म का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़े: नए साल के पहले दिन रिलीज होगा ‘निरहुआ चलल लंदन’ का फर्स्ट लुक और ट्रेलर

इस फ़िल्म में पावरस्टार पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा। पवन सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी में नवोदित पायस पंडित हैं। यह जोड़ी की दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं।

यह भी पढ़े: एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी कल्लू की ‘आवारा बलम’

सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। छायांकन के. वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता व राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला मनीष शिर्के, संकलन कुणाल प्रभु का है।

A post shared by Payas Pandit (@payaspandit) on

A post shared by Payas Pandit (@payaspandit) on


फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।