Sunday, May 5, 2024
HomeGossipभोजपुरी खलनायक संजय पांडे की बेटी रुमझुम का दसवां जन्मदिन, देखे वीडियो

भोजपुरी खलनायक संजय पांडे की बेटी रुमझुम का दसवां जन्मदिन, देखे वीडियो

sanjay pandey daughter birthday party
भोजपुरी खलनायक संजय पांडे की बेटी रुमझुम का दसवां जन्मदिन

100 से अधिक भोजपुरी फिल्मो में अभिनय कर चुके खलनायक संजय पांडेय की बेटी रुमझुम का जन्मदिन 18 दिसम्बर की रात धूम धाम से मनाया गया। संजय पांडे की सुपुत्री रुमझुम के दसवें जन्मदिन पर मुम्बई से सटे उत्तन में आयोजित इस समारोह में भोजपुरी फ़िल्म जगत के दर्जनों सितारे पहुचे और रुमझुम को जन्मदिन की बधाई दी। बर्थडे पार्टी में एक्टर दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे समेत कई इंडस्ट्री के लोग पहुंचे।

अभी पढ़े: लड़ाकू भान्जी के जन्मदिन पर रानी चटर्जी ने इस तरह दी, बहुत सारी बधाइयां

जन्मदिन समारोह में वैसे तो काफी संख्या में बच्चे शामिल थे लेकिन सितारों ने देर रात तक नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। संजय पांडे और उनकी धर्मपत्नी रागिनी पांडे ने आगंतुकों का स्वागत किया। रुमझुम को जन्मदिन की सभी ने बहुत – बहुत शुभकामनाएं दी।

अभी पढ़े: ये रोमांटिक तस्वीरें काजल-खेसारी की जोड़ी को बना देगी सुपरहिट

निचे दिए गए वीडियो में संजय पांडेय बहुत खुश होकर अपने परिवार के साथ पार्टी मना रहे हैं। रियल लाइफ में संजय पांडेय बहुत अच्छे इंसान है जो फ़िल्मी पर्दे पर हमेशा हीरो से लड़ते-झगड़ते रहते है, वो अपनी बेटी रुमझुम से बहुत प्यार करते है, इसी लिए आज वो शुटींग छोड़ कर मुंबई में फ़िल्मी सितारों के बीच में रुमझुम का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

दरअसल, इस मौके पर जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, विराज भट्ट, प्रवेश लाल यादव, मनमोहन तिवारी, विक्रांत सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, यश कुमार, करण पांडे, सीमा सिंह, ग्लोरी मोहंता, पायल सेठ के अलावा निर्देशक केडी, राजकुमार पांडे, महेश पांडे, रवि भूषण, आनंद गहतराज, अशोक अत्रि, विष्णु शंकर बेलु , दिनेश यादव, सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -