Friday, April 19, 2024
HomeGossipएक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी कल्लू की ‘आवारा बलम’

एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी कल्लू की ‘आवारा बलम’

Arvind akela kallu action movie awara balam
कल्लू की एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘आवारा बलम’

प्रथम शेड्यूल की शूटिंग के पश्चात बोनी कपूर स्टूडियो ने भोजपुरी फिल्म “आवारा बलम” का सम्पादन भार संभाला हैं। बता दे यह एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग गुुजरात में की गई है। जबकि अगले शेड्यूल की शूटिंग मुुंंबई के लोकेेेशनों पर की जायेगी। पी.एन.जे. फिल्म्स के बैैैनर तले बन रही इस फिल्म की कहानी सामान्य भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी अलग बताई जा रही है। जिसमे संस्कारी तनुश्री कैसे एक आवारा नवयुवक कल्लू को दिल दे बैठती है, इसका बड़ा ही खूबसूरत चित्रण है।

यह भी पढ़े: फैंस के लिए कुछ नया लेकर लौट रही हैं लूलिया गर्ल ‘निधि झा’

फिल्म में महाखलपुरुष अवधेश मिश्रा एक अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे, जिनकी दहशतगर्दी का सिलसिला बरकरार रहेगा, जिसके चलते फिल्म के क्लाईमैक्स में एंटरटेनमेंट में बढ़ोतरी होगी। फिल्म के विलन भी अपने किरदार से लोगो को काफी लुभान्वित करते हैं। माने तो ये क्लाईमैक्स की जान हैं। वही ‘हास परिहास और रोमांस से भरपूर यह फिल्म बेहद मनोरंजक हैै।

यह भी पढ़े: पवन सिंह के इस लुक को देख, आप भी कहेंगे वाह…..वाह

फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय और सम्पादक गुरजंट सिंंह हैं। “आवारा बलम” कथा पटकथा चंदन उपाध्याय की, संवाद संवाद राजेश मिश्रा के हैं। प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह तथा सुमित चंद्रवंशी के लिखे गीतों को अविनाश झा ने संगीतबद्ध किया है। एक्शन हीरा यादव, नृृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और छायांंकन डी.के. शर्मा हैं।

Good evening friends.. On set film #Awara_balam Director-chandan upadhya

A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu) on


निशिकांत झा की इस एक्शन फिल्म में अरविन्द अकेला, तनुश्री, प्रियंका पंंडित, अवधेश मिश्र, हीरा यादव, देेेव सिंह, पप्पूू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस.सी. मिश्र, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला मााजिद, शिवांगी शाही आदि मुख्य कलाकार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -