Friday, April 19, 2024
HomeGossip‘राम दुलारी’ में अंजना सिंह के साथ अविनाश शाही की रोमांटिक जोड़ी

‘राम दुलारी’ में अंजना सिंह के साथ अविनाश शाही की रोमांटिक जोड़ी

anjana singh new movie ram dulari muhurt
‘राम दुलारी’ में अंजना सिंह के साथ अविनाश शाही की रोमांटिक जोड़ी

‘जिगर’ की अपार सफलता के बाद हॉट केक अंजना सिंह अब अपनी नयी अपकमिंग ‘राम दुलारी’ में जुट गई हैं। अंजना सिंह व सिनेस्टार अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म राम दुलारी का मुहूर्त हालही धूमधाम से संपन्न किया गया। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

अभी पढ़े: एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी कल्लू की ‘आवारा बलम’

बता दें कि अंजना सिंह ‘राम दुलारी’ में अविनाश शाही के साथ फाइनल कर ली गयी हैं और अब दर्शकों को अंजना सिंह और अविनाश शाही का रोमांस सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगा। इस फिल्म में अंजना सिंह राम दुलारी की केंद्रीय भूमिका में हैं। उनका नया लुक दर्शकों व उनके फैंस को बहुत लुभायेगा। साथ ही इस फिल्म से सिंगर नीरज यादव बतौर एक्टर लांच हो रहे हैं।

अभी पढ़े: ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग पूरी, 2018 में होगी रिलीज

गोयल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता आर गोयल हैं। फिल्म निर्देशक व नृत्य निर्देशक हैं सुनील मोटवानी। सह निर्माता ओमप्रकाश वासवानी हैं। फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। फिल्म के गीतकार मुन्ना दूबे व अशोक अलबेला हैं तथा संगीतकार अनुज तिवारी व मुन्ना दूबे हैं।


मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध गायिका इंदू सोनाली की मधुर आवाज़ में संगीतकार अनुज तिवारी के संगीत निर्देशन में रिकॉर्ड किया गया है। अन्य गीतों को प्रमोद प्रेमी यादव, नीरज यादव, ममता राऊत की आवाज में रिकॉर्ड किया जायेगा। फिल्म का छायांकन राम वासनिक करेंगे।


फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, अविनाश शाही, प्रमोद प्रेमी यादव, नवोदित नीरज यादव, जय तिलक, दीपक भाटिया, गिरीश शर्मा, राजकपूर शाही, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, सोनिया मिश्रा, सोनी पटेल, जीतू शुक्ला, सुशील कुमार, अमरनाथ विश्वात्मा और पुष्पा वर्मा हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -