Thursday, May 2, 2024
HomeGossipपवन सिंह ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, राते दिया बुताके 21 करोड़ पार

पवन सिंह ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, राते दिया बुताके 21 करोड़ पार

Pawan Singh made a historic record, 21-odd crossed
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्म ‘सत्या’ के गाने ‘रात दिया बुताके’ ने यूट्यूब पर कमाल कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गाना यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्मों के गानों में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन गया है। यह गाना रिलीज के पहले दिन ही हिट हो चुका था और लोग अब तक इस गाने बेहद पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: Bigg Boss 12: मोनालिसा के बाद अब अक्षरा सिंह की हो सकती एंट्री

हाल में पवन सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि इस गाने को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि 200 मिलियन के आंकड़े को पार करने वाला ये पहला भोजपुरी गाना है।यह किसी भी भोजपुरी फ़िल्म द्वारा तोड़ना असंभव सा प्रतीत हो रहा हैं।

इसे भी पढ़े: 40 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले खेसारीलाल, ऐसे हुआ फिल्म प्रमोशन

इस गाने को वेब म्यूजिक द्वारा दो बार यूट्यूब पर अलग-अलग समय पर अपलोड किया गया और दोनों ही गानों को मिलाकार अब तक 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। मार्च 2017 में शेयर किए गाने को 117 मिलियन यानी करीब 11 करोड़ 60 लाख बार देखा गया और नवंबर में जब इस वीडियो को दोबारा शेयर किया गया तो करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ बार देखा गया है यानि कुल मिलाकर 21 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका हैं।
Pawan Singh made a historic record, 21-odd crossed 01
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी आखिरी बार फिल्म मे सत्या में नजर आई थी। फिल्म ‘वांटेड’ सुपरहिट होने के बाद अब निर्देशक शशांक राय की भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ में पवन सिंह के अपॉजिट आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग बैंकॉक और पटाया में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -