Bigg Boss 12: मोनालिसा के बाद अब अक्षरा सिंह की हो सकती एंट्री

0
66
Bigg Boss 12 Akshara Singh may now have entry after Monalisa

Bigg Boss 12 Akshara Singh may now have entry after Monalisa
टीवी शो बिग बॉस को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस 10 कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा के बाद ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में एक और भोजपुरी एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह को ‘बिग बॉस’ से कॉल आया है।

इसे भी पढ़े: खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह का नया धमाका

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें बिग बॉस 12 के लिए अप्रोच किया गया है।अक्षरा के एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो बिग बॉस के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं? तो इस पर अक्षरा का कहना था कि उन्हें बिग बॉस 12 के लिए कॉल आया है, लेकिन अभी देखते हैं आगे क्या होता है।

इसे भी पढ़े: रानी चटर्जी ने ख़त्म की फिल्म ‘जीरो बनल हीरो’ की शूटिंग

कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली अक्षरा सिंह टीवी सीरियल ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ में भी नजर आ चुकी है। अक्षरा से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा और मनोज तिवारी भी बिग बॉस में अपना जलवा दिखा चुके है।इस बार अक्षरा की एंट्री ‘बिग बॉस’ के घर होती है तो इस बार फिर से शो में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

akshara singh sent Inspirational quotes sms
अक्षरा सिंह – कदर किरदार की होती है…..वरना…….

इस बार की थीम की बात की जाए तो कंटेस्टेंट इस बार जोड़ियों में आने वाले हैं। खबर है कि 16 सितंबर से बिग बॉस शुरू हो सकता है। अब तक सलमान खान के शो के लिए दीपिका सिंह, सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड, शांति डायनामाइट, गुरमीत चौधरी, देबीना चौधरी, सृष्टि रोडे, मनीष नागदेव, मिलिंद सोनम,अंकिता कंवर का नाम आ चुका है।