Monday, September 25, 2023
HomeGossipएक फिर घूम मचाने को तैयार हैं, रितेश-अक्षरा सिंह की जोड़ी

एक फिर घूम मचाने को तैयार हैं, रितेश-अक्षरा सिंह की जोड़ी

Ready to roll one again, Ritesh-Akshara Singh's pair
भोजपुरी के गायक से बने नायक रितेश पांडे की नयी फिल्म सुजानगढ़ का मुहूर्त मुम्बई में बड़े धूमधाम से किया गया। एक बार फिर से इस फिल्म में रितेश पांडे के अपोजिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह नजर आएगी। इससे पहले दोनों फिल्म राजा राजकुमार में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 12: मोनालिसा के बाद अब अक्षरा सिंह की हो सकती एंट्री

फिल्म की कहानी काफी अच्छी बताई जा रही हैं जिसमे रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, का भरपूर डोज होगा। फिल्म की शूटिंग कोलकाता शहर की खूबसूरत लोकेशन पर जी जाएगी। भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा छवि को नई दिशा देने के लिए फ़िल्म के निर्माता निर्देशक की यह एक नई पहल है।इस फिल्म में द्विअर्थी शब्द का कतई इस्तेमाल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े: ‘मुन्‍ना मवाली’ का टीजर हुआ जारी, दिखा प्रमोद प्रेमी का एक्‍शन अवतार

इस फिल्म के संवाद और गीत संगीत कहीं भी द्विअर्थी व फूहड़ शब्द सुनने को नहीं मिलेगा। फिल्म में एक बार फिर से रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। वही इसी फिल्म से अभिनेता अविनाश यादव विक्की सिने जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। फिल्म में रितेश पांडे, और अक्षरा सिंह के अलावा अविनाश यादव विक्की, सनी सिंह, अदिति राज, उमेश सिंह, संजय राज, सुनील आर मुख्य कलाकार में नजर आएंगे।

राय इंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म सुजानगढ़ के निर्माता अविनाश यादव (विक्की) हैं। निर्देशक चंदन सिंह हैं, जो एक ताजा तरीन भव्य फ़िल्म की मेकिंग करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं तथा गीतकार अजीत मंडल, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, मुन्ना दूबे हैं।फ़िल्म के सह निर्माता पप्पू राना हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -