Wednesday, May 1, 2024
HomeGossipलाली लगावेलू के इस गाने में निशा दुबे ने लगाये जमकर ठुमके

लाली लगावेलू के इस गाने में निशा दुबे ने लगाये जमकर ठुमके

Nisha dubey new song of laali lagawelu
लाली लगावेलू के इस गाने में निशा दुबे ने लगाये जमकर ठुमके

एम एफ ए मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले बनाया गया एल्बम ‘लाली लगावेलू’ का एक और गाना ‘कहिया फिट होइ टाका’ यू-ट्यूब चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज़ किया गया है। यह गाना नए कंसेप्‍ट और श्रोताओं के पसंद को ध्‍यान में रखकर बनाया गया। जिसमे भोजपुरी इंडस्‍ट्री के अभिनेता राहुल सिंह और सिजलिंग अभिनेत्री निशा दुबे ने एकदम यूनिक अंदाज में जमकर ठुमके लगाये है।

अभी पढ़े: लूलिया का यह अलग अंदाज देखकर, आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे

लाली लगावेलू के ‘कहिया फिट होइ टाका’ गाने को जबरदस्‍त रेस्‍पांस मिल रहा है। इसे महज 24 घंटे से भी कम समय में 107,851 बार देखा गया। वही इस एल्बम के लिए खुद निशा दुबे कहती हैं कि ‘लाली लगावेलू’ एक बेहतरीन अलबम है, जिसके सभी गाने काफी इंटरटेनिंग हैं। जिसमे ‘कहिया फिट होइ टाका’ भी एक बेहतरीन सांग हैं। तभी इसको लोगों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है।

अभी पढ़े: अक्षरा सिंह का हिंदी सैड सॉन्ग आज शाम 6:00 बजे होगा रिलीज

‘लाली लगावेलू’ के सिंगर बबलू भैया हैं, जबकि म्‍यूजिक और लिरिक्‍स मुन्‍ना दुबे का है। इसे अनिल चौरसिया ने डायरेक्‍ट किया है और ब्रिजेश पांडेय प्रोड्यूसर हैं। पूरे अलबम की शूटिंग मुंबई के मड आईसलैंड और अमंडी में हुई है। इस वीडियो को वेब म्यूजिक से रिलीज़ किया गया है।

इस वीडियो अलबम को संजय कुंचकोर्वे ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि डीओपी प्रमोद पांडेय का है। वहीं, इस अलबम को अतुल यादव ने एडिट किया है और प्रोडक्‍शन कंट्रोलर रिजवान खान हैं। संजय भूषण पटियाला इसके प्रचारक हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -