अक्षरा सिंह का हिन्दी सांग “बेवफा तेरे बिन” हुआ लॉन्च

0
101
Bewafa tere bin song sung by akshara singh
अक्षरा सिंह का हिन्दी सांग “बेवफा तेरे बिन” हुआ लॉन्च
Bewafa tere bin song sung by akshara singh
अक्षरा सिंह का हिन्दी सांग “बेवफा तेरे बिन” हुआ लॉन्च

बेहतरीन अभिनय के साथ साथ अब गायिकी में भी उभरती भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का पहला हिन्दी एल्बम सांग “बेवफा तेरे बिन” लॉन्च कर दिया गया हैं। यूट्यूब के लोकप्रिय भोजपुरी चैनल wave कम्पनी की तरफ से “जीना तो परेगा ही क्यों की ए दुनिया ही बेवफा हैं” गाना प्रस्तुत किया गया। ज़िसको लिखा हैं भोजपुरी के सबसे सफल गीतकार R .R पंकज भईया ने।

इसे भी पढ़े: आम्रपाली दुबे इस इंसान से करती हैं बेहद प्यार, मानती हैं अपना जीवन और बड़ी ताकत

भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही एक उम्दा गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल होने जा रही हैं। गत दिनों अक्षरा सिंह ने छठी माई का एक पारम्परिक गीत “काँच ही बांस के बहंगिया बहँगी लचकत जाये” को अपनी मधुर आवाज में गाया, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया हैं।

इसे भी पढ़े: वांटेड में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य भी होगी दुश्मनों के आमने-सामने

इसके चलते अक्षरा सिंह अपना एक और एल्बम सॉन्ग “बेवफा तेरे बिन” लॉन्च किया हैं। यह ऑडियो गीत वेव म्यूजिक पर आज लॉन्च किया गया। इस बात को दर्शाने के लिए अक्षरा सिंह ने अपने सोशल अकाउंट पर इस एल्बम के एक पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया था। पोस्टर को देखने पर लगता हैं की यह एक रोमांटिक सॉन्ग हैं।

एक बार अक्षरा सिंह ने बताया था की उन्हें गाना गाने का शौक शुरू से था और गायिका बनने का सपना एलबम से पुरा हुआ। अपने शानदार अभिनय से भोजपुरी दर्शकों के दिलों में बस चुकी अक्षरा गायिका बन गई हैं। अक्षरा सिंह ने त्रिदेव, साजन चले ससुराल 2 व दिलवाला जैसे सुपरहिट फिल्मो में अपनी लाजवाब अदाकारी दिखाई हैं।